

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cgbse board exam 2027 class 10th 12th time table released chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी।
12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल
कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 मार्च 2027 को हिंदी विषय के साथ शुरू होगी। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
12 मार्च: हिंदी
15 मार्च: राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र सहित अन्य विषय।
17 मार्च: संस्कृत
19 मार्च: जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी, मत्स्य एवं कुक्कुट पालन सहित अन्य विषय।
24 मार्च: समाजशास्त्र
29 मार्च: गणित
31 मार्च: अंग्रेजी
3 अप्रैल: इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व, ड्राइंग एंड पेंटिंग, आहार एवं पोषण।
5 अप्रैल: भूगोल, भौतिक शास्त्र।
6 अप्रैल: व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विभिन्न विषय।
7 अप्रैल: मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया।
8 अप्रैल: मनोविज्ञान।
10वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल
कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 मार्च 2027 को तृतीय भाषा के विषयों के साथ शुरू होगी। परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम इस प्रकार है।
13 मार्च: तृतीय भाषा संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया।
16 मार्च: अंग्रेजी
18 मार्च: सामाजिक विज्ञान
20 मार्च: विज्ञान
25 मार्च: हिंदी
30 मार्च: गणित
1 अप्रैल: व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विभिन्न विषय।
5 अप्रैल: दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए संगीत तथा मूक एवं बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग।
शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा वर्ष 2027 के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की समय-सारणी भी जारी की है।
प्रथम वर्ष की परीक्षाएं:
12 मार्च: शारीरिक शिक्षा का इतिहास और सिद्धांत
15 मार्च: शारीरिक शिक्षा से संबंधित मनोविज्ञान
17 मार्च: शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां
19 मार्च: शरीर रचना, शरीर क्रिया विज्ञान एवं शारीरिक व्यायाम क्रियात्मक विज्ञान
द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं:
13 मार्च: शारीरिक शिक्षा का संगठन, प्रशासन एवं पर्यवेक्षण
16 मार्च: परीक्षण एवं मापन
18 मार्च: स्वास्थ्य शिक्षा, सामान्य खेल चोटें एवं पुनर्वास
20 मार्च: निर्णयन एवं अधिशिक्षा
परीक्षा केंद्र पर सुबह 9 बजे पहुंचना होगा
मंडल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र में उपस्थित होकर अपना स्थान ग्रहण करना होगा। परीक्षा के दौरान समय-सारणी इस प्रकार रहेगी:
समय प्रक्रिया
सुबह 9:00 बजे परीक्षा केंद्र में स्थान ग्रहण
सुबह 9:05 बजे उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण
सुबह 9:10 बजे प्रश्नपत्र का वितरण
सुबह 9:15 बजे उत्तर लिखना शुरू
दोपहर 12:15 बजे परीक्षा समाप्त
मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा की तिथि और समय में परिवर्तन किया जा सकता है। वहीं, परीक्षा अवधि में शासन द्वारा सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे टाइम टेबल
कक्षा 10वीं, 12वीं और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा के परीक्षार्थी विस्तृत समय-सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
वेबसाइट: https://www.cgbse.nic.in
परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-सारणी के अनुसार अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू करें और विषयवार परीक्षा तिथियों का विशेष ध्यान रखें।
