

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh 77 trains cancelled bilaspur champa rail line work june 2026
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 8 जून से 19 जून के बीच छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दिया गया है। इनमें 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 8 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, 6 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा और 5 ट्रेनें देरी से चलेंगी।
रेलवे के इस फैसले से समर सीजन में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, ओडिशा, पंजाब और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।
रद्द होने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की डिटेल
1. 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस – 7 से 18 जून
2. 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस – 8 से 19 जून
3. 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस – 8 से 19 जून
4. 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस – 12 से 16 जून
5. 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस – 10 से 14 जून
6. 12833 अहमदाबाद-दुर्ग एक्सप्रेस – 11 से 15 जून
7. 12834 दुर्ग-अहमदाबाद एक्सप्रेस – 12 जून
8. 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस – 14 जून
9. 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस – 12 से 15 जून
10. 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस – 14 से 17 जून
11. 20813 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस – 10 जून
12. 20814 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस – 13 जून
13. 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस – 10 या 11 जून
14. 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस – 12 से 13 जून
15. 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस – 14 जून
16. 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस – 16 जून
17. 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस – 13 जून
18. 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस – 16 जून
19. 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस – 13 जून
20. 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस – 14 जून
21. 22358 गया-एलटीटी एक्सप्रेस – 10 जून
22. 22357 एलटीटी-गया एक्सप्रेस – 12 जून
23. 17321 वाराणसी-जयनगर एक्सप्रेस – 12 जून
24. 17322 जयनगर-वाराणसी एक्सप्रेस – 15 जून
25. 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस – 11 जून
26. 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस – 14 जून
27. 17007 चारमीनार-दानापुर एक्सप्रेस – 9 से 13 जून
28. 17008 दानापुर-चारमीनार एक्सप्रेस – 12 से 16 जून
29. 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस – 14 जून
30. 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस – 17 जून
31. 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस – 13 जून
32. 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस – 16 जून
33. 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस – 10 जून
34. 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस – 13 जून
35. 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस – 10 जून
36. 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस – 11 जून
37. 12949 पोरबंदर-संतरागाछी एक्सप्रेस – 12 जून
38. 12950 संतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस – 14 जून
39. 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस – 9 जून
40. 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस – 11 जून
41. 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस – 11 जून
42. 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस – 14 जून
43. 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस – 9 जून
44. 22865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस – 11 जून
45. 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस – 13 जून
46. 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस – 15 जून
47. 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस – 12 जून
48. 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस – 13 जून
49. 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस – 13 जून
50. 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस – 15 जून
51. 12767 तिरुनेलवेली-संतरागाछी एक्सप्रेस – 15 जून
52. 12768 संतरागाछी-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस – 17 जून
53. 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस – 12 से 13 जून
54. 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस – 14 से 15 जून
55. 20807 विशाखापट्टनम-अमरावती एक्सप्रेस – 12 से 13 जून
56. 20808 अमरावती-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस – 13 से 14 जून
57. 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस – 9 से 12 जून
58. 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस – 11 से 14 जून
59. 22648 तिरुचिरापल्ली-कोरबा एक्सप्रेस – 11 से 15 जून
60. 22647 कोरबा-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस – 13 से 17 जून
61. 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस – 10 से 11 जून
62. 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस – 12 से 13 जून
63. 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस – 11 से 15 जून
कैंसिल होने वाली पैसेंजर
1. 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर – 8 से 19 जून
2. 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर – 7 से 18 जून
3. 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर – 8 से 19 जून
4. 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर – 7 से 18 जून
5. 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर – 8 से 19 जून
6. 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर – 7 से 18 जून
7. 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू – 8 से 19 जून
8. 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू – 8 से 19 जून
9. 68737/68738 रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू – 8 से 19 जून
10. 58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर – 8 से 19 जून
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे आदेश के अनुसार 8 से 19 जून तक गाड़ी संख्या 18250/18249 और 18252/18251 हसदेव एक्सप्रेस केवल कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच संचालित होगी।
बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
रेलवे प्रशासन ने कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस, पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें रायपुर, टिटलागढ़ और झारसुगुड़ा होकर चलेंगी।
कई ट्रेनों का सफर बीच में होगा खत्म
गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को बिलासपुर तक ही चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनें बिलासपुर से ही शुरू होंगी और कोरबा या रायगढ़ तक नहीं जाएंगी।
देरी से रवाना होंगी ट्रेनें
पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, हसदेव एक्सप्रेस और शिवनाथ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें 1.30 घंटे से लेकर 3 घंटे तक देरी से रवाना होंगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।