

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-abkari-rakshak-200-posts-final-selection-2026
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने आबकारी आरक्षक के 200 रिक्त पदों के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इन पदों की भर्ती छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (व्यापम) द्वारा 27 जुलाई 2025 को आयोजित लिखित परीक्षा के माध्यम से की गई थी।
आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक मेरिट सूची के आधार पर विज्ञापन में उल्लिखित वर्गवार एवं प्रवर्गवार रिक्तियों के लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में बुलाया गया। उनके मूल दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक मापदंड की जांच की गई। इस दौरान 128 अभ्यर्थी या तो सत्यापन में अनुपस्थित रहे या शारीरिक मापदंड में असफल पाए गए। इन अभ्यर्थियों को अंतिम चयन प्रक्रिया से बाहर रखा गया।
शेष पात्र अभ्यर्थियों में से व्यापम द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार, आबकारी आरक्षक के 200 पदों के लिए चयन सूची तैयार की गई और इसके साथ ही 43 अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई है।
अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट [vyapamcg.cgstate.gov.in](https://vyapamcg.cgstate.gov.in/) पर अपलोड कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपनी स्थिति एवं चयन की पुष्टि कर सकते हैं।
यह भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग में स्थायी रोजगार पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर थी।