

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-assembly-budget-session-bills-passed-religion-amendment-withdrawn
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को कई महत्वपूर्ण विधायी प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय हुआ। सत्र के दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा ने राज्यपाल द्वारा लौटाए गए छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक, 2006 पर विचार का प्रस्ताव पेश किया। चर्चा के बाद आसंदी ने सरकार को यह विधेयक वापस लेने की अनुमति दे दी।
इसके अलावा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026 के पुनर्स्थापन का प्रस्ताव रखा, जिसे विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
सत्र में मंत्री ओपी चौधरी ने भी छत्तीसगढ़ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक, 2026 और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक, 2026 के पुनर्स्थापन प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इन दोनों प्रस्तावों को भी सदन ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।
एक के बाद एक प्रस्तावों के पारित होने के बाद, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू हुई। हालांकि, इस दौरान विपक्ष ने चर्चा में हिस्सा नहीं लिया।
विधानसभा सत्र में लिए गए इन फैसलों को राज्य के प्रशासनिक और राजस्व से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।