

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh assembly no confidence motion discussion vishnu deo sai government congress
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार को प्रश्नकाल के बाद चर्चा शुरू होगी। इस दौरान विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।
सूत्रों के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में कांग्रेस ने 26 विधायकों के नाम तय किए हैं। ये विधायक सदन में सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए अपना पक्ष रखेंगे। चर्चा की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर सकते हैं।
वहीं, सत्ता पक्ष की ओर से भी लगभग इतनी ही संख्या में विधायक चर्चा में हिस्सा लेंगे और सरकार का पक्ष सदन में मजबूती से रखेंगे।
दोनों पक्षों की ओर से लंबी बहस होने की संभावना है। ऐसे में विधानसभा की कार्यवाही देर रात तक चल सकती है। सदन की इस बहस पर प्रदेश की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।