

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-bjp-announces-state-committee-members-2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश स्थायी आमंत्रित और प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्यों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से जारी इस सूची में कुल 84 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
सूची में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नेताओं को शामिल कर संगठन में क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है। जशपुर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, बलरामपुर, बस्तर, कोरबा, कोंडागांव, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों को प्रतिनिधित्व मिला है।
सूची में प्रमुख नेताओं में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सरोज पांडेय, लता उसेंडी, अरुण साव, विजय शर्मा, तोखन साहू, रमेश बैस, देवेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी वर्मा और बृजमोहन अग्रवाल शामिल हैं।
इसके साथ ही संगठन ने नई और जमीनी पकड़ रखने वाले नेताओं को भी अवसर दिया है, जिससे पार्टी की कार्यशैली में ताजगी और सक्रियता बनी रहे। पार्टी ने कहा कि इस कदम से संगठन को मजबूत बनाना और आगामी चुनावी रणनीतियों को सुदृढ़ करना लक्ष्य है।




