

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh bjp president kiran singh deo hospital update
रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद वर्तमान में दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने फोन पर की बात
अध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वास्थ्य को लेकर देश के शीर्ष नेतृत्व ने भी चिंता जताई है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर अध्यक्ष जी से चर्चा की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साई एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी दिल्ली के अस्पताल पहुंचकर उनसे भेंट की और ढांढस बंधाया।
सोमवार को होना है दूसरा ऑपरेशन
मिली जानकारी के अनुसार, झाँसी में एक ऑपरेशन होने के बाद, सोमवार को उनका दूसरा ऑपरेशन किया जाना है। शारीरिक कष्ट और तमाम मेडिकल प्रक्रियाओं के बीच उनका यह संघर्षपूर्ण दौर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बना हुआ है।
अस्पताल के बिस्तर से भी संगठन की चिंता
अध्यक्ष किरण सिंह देव की कर्तव्यनिष्ठा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इतने दर्द, तनाव और तकलीफ के बावजूद जब नेता उनसे मिलने पहुंचे, तो उन्होंने सबसे पहले पूछा— “आप लोगों की तो आज 8 बजे वर्चुअल बैठक है ना?”
उनकी इस बात ने साबित कर दिया कि एक सच्चे जननेता के लिए पार्टी और जनता का काम सर्वोपरि होता है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है, और सभी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों को पूर्ण विश्वास है कि वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में लौटेंगे।
