

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

katghora dongargarh new railway line joint venture chhattisgarh
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार और लंबित रेल परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में कटघोरा-डोंगरगढ़ नई रेलवे लाइन परियोजना को रेल मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) के माध्यम से विकसित करने पर सहमति बनी।
करीब 295 किलोमीटर लंबी यह प्रस्तावित रेल लाइन कटघोरा, करतला, मुंगेली, कवर्धा और खैरागढ़ होते हुए डोंगरगढ़ तक जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने से प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और उद्योग, व्यापार, कृषि, पर्यटन, खनिज परिवहन तथा जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह परियोजना विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल नेटवर्क से प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से आधुनिक अधोसंरचना, मजबूत रेल नेटवर्क और समावेशी विकास के माध्यम से छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।