

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-court-chief-justice-mother-passes-away
रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की माताजी, कुसुम सिन्हा, का आज 15 फरवरी 2026 को प्रातः 1:30 बजे, 84 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया।
उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 1:00 बजे न्यायाधीश रमेश सिन्हा के आधिकारिक निवास (बंगले) से प्रारंभ होगी। अंतिम संस्कार सरकण्डा मुक्तिधाम, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में सम्पन्न किया जाएगा।

मुख्य न्यायाधीश की मां के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने एक X पोस्ट पर लिखा-छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा जी की पूज्य माताजी श्रीमती कुसुम सिन्हा जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति !!
