

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh district judge transfer list 2026 portfolio judges nominated
रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केआर महापात्र ने पदभार ग्रहण करने के बाद न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों के लिए पोर्टफोलियो जजों का भी नामांकन किया गया है। हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेश के बाद न्यायिक व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
डॉ. प्रज्ञा पचौरी बनीं राज्य न्यायिक अकादमी की डायरेक्टर
जारी CG District Judge Transfer List के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की डायरेक्टर सुषमा सावंत के जस्टिस नियुक्त होने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। अब इस पद पर उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग की न्यायिक अधिकारी डॉ. प्रज्ञा पचौरी को पदस्थ किया गया है।
डॉ. प्रज्ञा पचौरी वर्तमान में सूरजपुर परिवार न्यायालय की न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थीं। अब उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नीता यादव बनीं कोरबा की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
इसी तरह कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा के हाईकोर्ट में जस्टिस नियुक्त होने के बाद उनके स्थान पर नई नियुक्ति की गई है। आदेश के मुताबिक, कोरबा में ही परिवार न्यायाधीश के पद पर कार्यरत नीता यादव को कोरबा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पदस्थ किया गया है।
चीफ जस्टिस केआर महापात्र के पदभार संभालने के बाद किए गए इन बदलावों को न्यायिक प्रशासन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के जिला न्यायालयों के लिए पोर्टफोलियो जजों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।