

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-dry-day-holi-muharram-gandhi-nirvana-day-2026
रायपुर। इस बार होली, मुहर्रम और 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने नई आबकारी नीति 2026-27 में अहम बदलाव किया है और इन तीन दिनों को अब ड्राई डे की सूची से हटा दिया है। इसका मतलब है कि अब इन तिथियों पर शराब दुकानें खुली रहेंगी।
पहले छत्तीसगढ़ में होली, मुहर्रम और 30 जनवरी को शराब पूरी तरह से बैन रहती थी। इस दौरान पुलिस अभियान चलाकर दुकानें बंद कराने और अवैध बिक्री रोकने के लिए सख्त निर्देश देती थी। नई नीति के अनुसार अब ये तीन दिन ड्राई डे से बाहर हो गए हैं।
सरकार का कहना है कि इस बदलाव से अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगेगी और राजस्व में भी वृद्धि होगी। अब बाजार में इन तिथियों पर शराब की उपलब्धता होगी और ग्राहकों को परेशानी कम होगी।
छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026-27 की नई आबकारी नीति में सात ड्राई डे में से तीन को हटा दिया है। अब केवल चार दिन ही शराब दुकानें बंद रहेंगी। ये चार दिन हैं:
1. 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
2. 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
3. 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
4. 18 दिसंबर – गुरु घासीदास जयंती
इस बदलाव के बाद होली के दिन अब शराब दुकानें खुली रहेंगी। पहले इस दिन पुलिस सख्ती करती थी और दुकानों को पूरी तरह बंद कर दिया जाता था। अब नीति में बदलाव के बाद होली, मुहर्रम और 30 जनवरी को शराब की बिक्री के लिए प्रतिबंध हटा लिया गया है।