

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

dharmatri-school-students-self-harm-chhattisgarh
धमतरी। जिले के कुरूद ब्लॉक के दहदहा गांव स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में 18 फरवरी को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब स्कूल के 35 मीडिल स्कूल के बच्चों ने ब्लेड, पिन और कांटो से अपने हाथ काट लिए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और डॉक्टरों की टीम बच्चों की जांच के लिए स्कूल पहुंची। प्रारंभिक जांच में 6वीं और 8वीं कक्षा के कई बच्चों के हाथों पर गहरे निशान देखे गए।
मिडिल स्कूल के बच्चों ने अचानक अपने हाथ काट लिए, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उन्होंने यह कदम खुद उठाया या किसी ने उन्हें प्रेरित किया। कुछ बच्चों ने यह भी बताया कि उन्होंने एक-दूसरे को देखकर यह किया। इस मामले को लेकर स्कूल में हड़कंप मच गया।
विद्यालय प्राचार्य पुनीत राम साहू ने बताया कि 13 फरवरी को उन्हें इस घटना का संज्ञान मिला और उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। 16 फरवरी से बच्चों और उनके अभिभावकों की काउंसलिंग भी जारी है।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसने इंस्टिगेट किया और किस कारण से बच्चों ने ऐसा किया, इसका पता लगाया जाएगा। जो भी इसमें शामिल होंगे, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) द्वारा गहन जांच की जा रही है। प्रशासन इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे रहा है।
अभिभावकों ने घटना पर चिंता व्यक्त की और कहा कि बच्चे घर पर ऐसा व्यवहार नहीं करते। उनका मानना है कि यह स्कूल में किसी लापरवाही या अनुशासन की कमी का नतीजा हो सकता है। उन्होंने स्कूल प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की।
वर्तमान में बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए काउंसलिंग की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों को समझा जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। स्कूल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बच्चों की देखभाल और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जा रही है।