

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-electricity-bill-relief-2026
रायपुर। राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 की शुरुआत करेंगे। इस योजना का शुभारंभ कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित किया जाएगा।
सरकार द्वारा शुरू की जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं, एकल बत्ती कनेक्शनधारकों और किसानों को बिजली बिल के आर्थिक बोझ से राहत देना है। योजना के तहत बिजली बिल के बकाया मामलों को आसान शर्तों पर निपटाने का अवसर दिया जाएगा।
योजना में उपभोक्ताओं को बकाया अधिभार (सरचार्ज) में 100 प्रतिशत तक की छूट और मूल राशि में 75 प्रतिशत तक की राहत देने का प्रावधान रखा गया है। लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को बकाया राशि का 10 प्रतिशत भुगतान कर पंजीयन कराना होगा।
पंजीयन के बाद शेष राशि को किस्तों में जमा किया जा सकेगा और इस दौरान उपभोक्ताओं पर भविष्य में कोई अतिरिक्त अधिभार नहीं लगाया जाएगा।
सरकार के अनुसार यह योजना 30 जून 2026 तक प्रभावी रहेगी। उम्मीद है कि इससे बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और बकाया बिजली बिल के मामलों का समाधान भी हो सकेगा।