

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

farooq-abdullah-attack-jammu
जम्मू। जम्मू के ग्रेटर कैलास क्षेत्र में बुधवार रात एक विवाह समारोह के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर गोली मारने का प्रयास किया गया। हमले में फारूक बाल-बाल बच गए, जबकि उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को गोली के छर्रों से हल्की चोट आई।
घटना स्थल पर सुरक्षाकर्मियों ने 63 वर्षीय आरोपी कमल सिंह जम्वाल को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने अपराध की पूरी जिम्मेदारी स्वीकार की है। इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर पीछे से आते हुए हमला करने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है।
हमले के समय फारूक अब्दुल्ला, सुरिंदर चौधरी और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के राजनीतिक सलाहकार नासिर असलम वानी ग्रेटर कैलास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में एक वरिष्ठ वकील की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए थे। मौके पर मौजूद चिकित्सकों और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। अधिकारियों ने बताया कि सभी की चोट गंभीर नहीं है और वे सुरक्षित हैं।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जो दिल्ली में थे, ने कहा कि सुरक्षा टीम की तत्परता से उनके पिता को हमले से बचा लिया गया। उन्होंने लिखा, “अल्लाह मेहरबान है। मेरे पिता बाल-बाल बचे।”