

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh electricity tariff hike july 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को 1 जुलाई से महंगी बिजली का झटका लगेगा। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में औसतन 6.23 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। नई दरें लागू होने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 50 पैसे तक और गैर-घरेलू (कमर्शियल) उपभोक्ताओं को 40 पैसे प्रति यूनिट तक अधिक भुगतान करना होगा।
नई दरों के अनुसार, 100 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं पर लगभग 36 रुपये, 400 यूनिट पर करीब 170 रुपये और 800 यूनिट पर लगभग 413 रुपये प्रति माह का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
हालांकि, राज्य सरकार की ऊर्जा राहत योजना के कारण कम खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। योजना के तहत 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा, जिससे बढ़ी हुई दरों का असर सीमित रहेगा।
आयोग का कहना है कि बिजली उत्पादन और आपूर्ति लागत में वृद्धि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नई दरों का असर घरेलू, व्यावसायिक और अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, जबकि कृषि पंप उपभोक्ताओं को सरकार की योजनाओं के तहत राहत मिलती रहेगी। 1 जुलाई से नई दरें लागू होने के बाद राज्य के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।