

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh junior doctors strike postponed stipend hike demand
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टर्स की प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल टल गई है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल को एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है। यह निर्णय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद लिया गया।
दरअसल, जूनियर डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर 21 सितंबर से हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। इसको लेकर डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के बीच बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की मांगों के निराकरण के लिए 7 दिन का समय मांगा।
मांगों के समाधान का दिया आश्वासन
स्वास्थ्य मंत्री ने जूनियर डॉक्टरों को उनकी मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने और समाधान की दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने फिलहाल हड़ताल पर जाने के फैसले को स्थगित कर दिया है।
अब डॉक्टरों की प्रस्तावित हड़ताल एक सप्ताह के लिए टल गई है। इस दौरान सरकार की ओर से स्टाइपेंड वृद्धि सहित अन्य मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर जूनियर डॉक्टरों की नजर रहेगी।
एसोसिएशन का कहना है कि सरकार को मांगों के समाधान के लिए समय दिया गया है। यदि तय अवधि में मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती है, तो आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जा सकता है।