

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh liquor sale record
रायपुर: छत्तीसगढ़ में जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ रही है, शराब की खपत ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मदिरा प्रेमियों की प्यास इस कदर बढ़ी कि केवल एक ही दिन (22 अप्रैल) में पूरे राज्य में 41 करोड़ 75 लाख रुपये से ज्यादा की शराब की बिक्री हो गई।
आंकड़ों में टॉप-3 जिले
बिक्री के मामले में बड़े शहरों ने अपना दबदबा बनाए रखा है।
1. रायपुर: ₹7 करोड़ 59 लाख
2. दुर्ग: ₹5 करोड़ 9 लाख 81,490
3. बिलासपुर: ₹3 करोड़ 71 लाख 39,910
सबसे कम खपत वाले जिले
जहाँ बड़े शहरों में करोड़ों की बिक्री हुई, वहीं कुछ जिलों में यह आंकड़ा काफी कम रहा।
नारायणपुर: ₹7 लाख 46 हजार
सुकमा: ₹11 लाख 62,230
हैरानी की बात यह है कि इस बार प्रदेश के छोटे और दूरस्थ जिलों ने बिक्री वृद्धि (Growth) के मामले में बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है।
कोरिया: पिछले साल के मुकाबले 78.4% की वृद्धि।
सुकमा: पिछले साल के मुकाबले 74% का इजाफा।
सूरजपुर: खपत में 65.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बिक्री रिपोर्ट के ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जानकारों का मानना है कि भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण "जाम से जाम" टकराने की रफ्तार और तेज हुई है, जिससे आबकारी विभाग के राजस्व में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।