

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-mandi-board-sub-inspector-recruitment-2026-apply-online
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड ने नवा रायपुर में उप निरीक्षक के 200 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है।
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 फरवरी, शाम 5 बजे है। त्रुटि सुधार प्रक्रिया 28 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में किया जाएगा। प्रवेश पत्र की संभावना 20 अप्रैल है।
भर्ती में कुल 200 पद शामिल हैं, जिनमें 180 नियमित और 20 बैकलॉग पद हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे-मेट्रिक्स लेवल-06 के तहत 25,300 से 80,500 रुपये वेतन मिलेगा। नियुक्त अभ्यर्थियों को तीन साल की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा।
छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के तहत स्थानीय अभ्यर्थियों को विशेष राहत दी गई है। हालांकि, आवेदन के समय परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य है, जो परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को व्यापमं द्वारा वापस कर दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।