

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-ministers-public-grievance-help-center
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में स्थापित सहयोग केंद्र में प्रदेश सरकार के मंत्रियों द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से मुलाकात कर उनके आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। इस पहल से केंद्र में उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार, आगामी 18 फरवरी को प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया भी उपस्थित रहेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
इसके अगले दिन, 19 फरवरी को प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहयोग केंद्र में लोगों की समस्याएँ सुनकर उनका समाधान करेंगी। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा की प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगी।