

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh police 15 personnel union home minister medal 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के लिए गर्व की खबर है। प्रदेश के 15 पुलिस अधिकारियों और जवानों का चयन केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए किया गया है। उत्कृष्ट कार्यों और पेशेवर दक्षता के लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जाएगा। सम्मान पाने वालों में पुलिस अधीक्षक (SP), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP) से लेकर सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के कर्मचारी शामिल हैं।
इस सूची में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैदानी स्तर पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल हैं। यह सम्मान पुलिस विभाग में अलग-अलग पदों पर रहते हुए बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों के योगदान को रेखांकित करता है।
### इन 15 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान
केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए चयनित छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों के नाम इस प्रकार हैं।
* पुलिस अधीक्षक रोबिन्सन गुरिया
* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबड़िया
* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार
* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक
* डीएसपी आशीष कुमार नेताम
* एसआई महेंद्र पोटई
* हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम कूपल
* हेड कांस्टेबल रामकुमार डारो
* कांस्टेबल भुनश्वर मरकाम
* कांस्टेबल जाइणु राम दुग्गा
* बीएफ सीटी राजेश सलाम
* बीएफडब्ल्यू सीटी लिखेश्वरी नाग
* बीएफ सीटी चमन लाल
* कांस्टेबल लक्ष्मण राम कोर्रम
* कांस्टेबल सोमारू राम वड्डे
### पुलिस विभाग में खुशी का माहौल
केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और पेशेवर दक्षता के लिए प्रदान किया जाता है। छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों का इस सम्मान के लिए चयन होना प्रदेश पुलिस के लिए उपलब्धि माना जा रहा है।
खास बात यह है कि सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निचले स्तर पर जिम्मेदारी निभाने वाले जवान भी शामिल हैं। इससे पुलिस विभाग के विभिन्न स्तरों पर किए जा रहे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
