

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh rail corporation meeting katghora dongargarh rail line
रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की महत्वपूर्ण बैठक मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश में संचालित विभिन्न रेल परियोजनाओं, विशेष रूप से कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, तकनीकी चुनौतियों, भूमि अधिग्रहण, वित्तीय प्रगति तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजनाओं को पूरा करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग एवं रेल परियोजनाएं रजत कुमार, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय एवं आयुक्त जनसंपर्क तथा संचालक खनिज विकास निगम रजत बंसल सहित वित्त विभाग और छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रदेश में रेल नेटवर्क विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।