

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh school holidays
रायपुर: स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ-साथ डीएड, बीएड और एमएड महाविद्यालयों में होने वाले अवकाश की तिथियां घोषित कर दी हैं। इस बार विभाग ने तीनों प्रमुख अवसरों (दशहरा, दीपावली और शीतकालीन) पर पांच-पांच दिनों का अवकाश निर्धारित किया है, जिससे पूरे साल में कुल 15 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी।
इस वर्ष छुट्टियों के पैटर्न में बदलाव किया गया है। पिछले साल (शैक्षणिक सत्र 2025-26) इन तीनों पर्वों पर कुल 18 दिनों का अवकाश दिया गया था, जिसमें प्रत्येक अवसर पर 6-6 दिन की छुट्टी शामिल थी। इस प्रकार, इस वर्ष छुट्टियों में कुल 3 दिनों की कटौती की गई है।
घोषित छुट्टियों के बीच, छत्तीसगढ़ विद्यालय शिक्षक कर्मचारी संघ ने स्कूल शिक्षा विभाग के इस फैसले पर आपत्ति जताई है। संघ के प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी ने मांग की है कि दीपावली के अवसर पर गोवर्धन पूजा तक केवल पांच दिनों का अवकाश घोषित किया गया है, जिसमें संशोधन किया जाना चाहिए।