

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh school reopening 16 june new academic session
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश अब समाप्त होने जा रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं का संचालन 16 जून 2026 (मंगलवार) से नए शैक्षणिक सत्र के साथ नियमित रूप से शुरू होगा।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार स्कूल खुलते ही पहले दिन से निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थानों को नियमों के अनुरूप अध्ययन-अध्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। हालांकि हाल के दिनों में मौसम में बदलाव और कई क्षेत्रों में बारिश शुरू होने के बाद अवकाश बढ़ाए जाने की संभावनाओं पर विराम लग गया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि फिलहाल समर वेकेशन बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
प्रदेश में मानसून की दस्तक भी निकट मानी जा रही है, ऐसे में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। स्कूल खुलने के साथ ही विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होकर पढ़ाई शुरू करनी होगी।