

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-sir-2026-voter-list-revision
रायपुर: छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) 2026 के अंतर्गत मतदाता सूची की सुनवाई और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया लगातार जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया 01 जनवरी 2026 को निर्धारित अर्हता तिथि के आधार पर प्रदेश में मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए संचालित की जा रही है।
एसआईआर प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची 23 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई थी, इसके बाद 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी की गई। वर्तमान में इन दावों और आपत्तियों की सुनवाई और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 14 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी। अब तक राज्य भर में लगभग 98 प्रतिशत नोटिसों की सुनवा पूर्ण हो चुकी है।
एसआईआर की गणना चरण के दौरान, जिन मतदाताओं का मिलान पिछली सूची से नहीं हो पाया, उन्हें आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा नोटिस जारी किए गए। सभी संबंधित मतदाताओं को सुनवाई का पूरा अवसर दिया गया और नियमानुसार अंतिम निर्णय लिया जा रहा है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ यशवंत कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। मतदाता सूची से किसी का नाम केवल तीन परिस्थितियों में ही हटाया जा सकता है: मतदाता की मृत्यु, स्थायी स्थानांतरण, या नाम का दोहरा दर्ज होना।
यदि किसी मतदाता को ERO के निर्णय से असहमति है, तो वे धारा 24 के तहत जिला मजिस्ट्रेट या मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील कर सकते हैं।
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का उद्देश्य किसी भी योग्य मतदाता को वंचित करना नहीं है, बल्कि मतदाता सूची को अधिक विश्वसनीय और पारदर्शी बनाना है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
नागरिक अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट [https://ceocg.gov.in](https://ceocg.gov.in) पर देख सकते हैं या अपने संबंधित BLO/जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।