

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

rajim-kumbh-fair-mla-rohit-sahu-warns-mismanagement
गरियाबंद जिले में चल रहे राजिम कुंभ कल्प मेले में व्यवस्थाओं की कमी को लेकर भाजपा विधायक रोहित साहू ने जिला प्रशासन और इवेंट कंपनी को कड़ी फटकार लगाई। मेले में परफॉर्म करने आए कलाकारों के खाने और पीने के पानी की सही व्यवस्था न होने पर विधायक ने अधिकारियों से जवाब मांगा।
सूत्रों के अनुसार, 7 फरवरी को पत्रकारों और आम नागरिकों द्वारा इवेंट कंपनी पर मनमानी, अनावश्यक रोक-टोक और अभद्र व्यवहार की शिकायत की गई थी। इसके बावजूद 8 फरवरी को कलाकारों को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद डेढ़ घंटे तक इंतजार कराया गया और उन्हें भोजन तक उपलब्ध नहीं कराया गया।
विधायक रोहित साहू ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों और इवेंट कंपनी के प्रतिनिधियों से जवाब मांगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने सभी को जमकर फटकार लगाई और कहा कि राजिम कुंभ कल्प मेला प्रदेश की आस्था और संस्कृति की पहचान है, इसकी गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
इसके बाद विधायक ने स्वयं कलाकारों को एक निजी रेस्टोरेंट ले जाकर भोजन कराया। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी लापरवाही भविष्य में दोबारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस घटना के बाद जिला प्रशासन और इवेंट कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।