

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh sports awards 2026 82 players national sports day august 29
राज्य खेल अलंकरणों के लिए 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों का चयन
रायपुर, 26 अगस्त 2026। राज्य शासन ने खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन किया गया है।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
समारोह में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य के प्रतिष्ठित खेल अलंकरणों से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान और शहीद विनोद चौबे सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए चयनित खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। तीन वर्षों के लंबित खेल अलंकरणों के एक साथ प्रदान किए जाने से प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल जगत में उत्साह का माहौल है।
राज्य शासन की ओर से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में इस आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समारोह में चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को उनके खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।