

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh tax bar council meets gstat members
रायपुर। जीएसटी दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल के एक प्रतिनिधिमंडल ने जीएसटी अपीलीय अधिकरण (GSTAT) के माननीय सदस्यों से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने और अधिवक्ताओं की सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।
काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष विवेक सारस्वत, प्रदेश महासचिव गोपाल कृष्ण तावनिया, उपाध्यक्ष महेंद्र पंसारी और कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर साहू ने जीसैट के माननीय ज्यूडिशियल मेंबर (वाइस प्रेसिडेंट) प्रदीप व्यास, टेक्निकल मेंबर (सीजीएसटी) सतीश अग्रवाल और टेक्निकल मेंबर (राज्य कर) चन्द्र भूषण सिंह से भेंट कर उन्हें जीएसटी दिवस की शुभकामनाएं दीं।
प्रतिनिधिमंडल ने जीसैट परिसर में अधिवक्ताओं और कर व्यवसायियों के लिए एक सुसज्जित बार रूम उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस पर माननीय वाइस प्रेसिडेंट श्री प्रदीप व्यास ने सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित कार्यवाही करने का सकारात्मक आश्वासन दिया।
बैठक में जीसैट के ई-फाइलिंग पोर्टल से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों और तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
करदाताओं और अधिवक्ताओं को अपील प्रक्रिया, नियमों और पोर्टल की उपयोगिता समझाने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में सेमिनार आयोजित करने पर सहमति बनी। उम्मीद जताई गई कि इन प्रयासों से अपील प्रक्रिया अधिक सुगम और प्रभावी बनेगी।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जीसैट के सदस्यों को काउंसिल के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया। वर्ष 1975 से सक्रिय छत्तीसगढ़ टैक्स बार काउंसिल का विस्तार प्रदेश के 12 जिला बार संघों तक है और इसके साथ वर्तमान में 851 सदस्य जुड़े हुए हैं।