

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh teacher recruitment 2026 dpi issues notification for 1654 posts
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने शिक्षक (टी संवर्ग) भर्ती के लिए संशोधित संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य में कुल 1,654 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
जारी विज्ञापन के अनुसार, अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग भर्ती की जाएगी। सहायक शिक्षक भर्ती के बाद अब शिक्षक (टी संवर्ग) के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। DPI ने 28 जुलाई को संशोधित विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की घोषणा की है।

भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से पूरी की जाएगी। विस्तृत भर्ती विज्ञापन में पदवार जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना, आवेदन तिथि और अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे CG Vyapam और लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें, ताकि आवेदन और परीक्षा से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें।