

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh-weather-alert-rain-strong-winds-march-2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में भी अप्रैल जैसी गर्मी के बीच मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। बताया गया है कि अगले कुछ घंटों के भीतर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बलरामपुर, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा और सूरजपुर जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
वर्तमान में राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकल रही है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, शाम और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वातावरण में नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। 16 और 17 मार्च को कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश भी होने की संभावना है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश बहुत ज्यादा नहीं होगी, लेकिन इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज होने की संभावना है।