

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh weather alert rain thunderstorm strong winds next 3 hours
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) छत्तीसगढ़ द्वारा जारी मौसम अलर्ट के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन घंटे के भीतर तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है।
जारी अलर्ट के मुताबिक बेमेतरा, गरियाबंद, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, महासमुंद, मुंगेली और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने और मध्यम तूफान के साथ बारिश होने की आशंका है।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। साथ ही खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग रखने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे आधिकारिक मौसम अपडेट पर ध्यान दें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। सावधानी ही सुरक्षा है, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।