

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

chhattisgarh weather update heatwave orange alert raipur durg temperature nautapa
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरा प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की चपेट में है। पिछले एक सप्ताह से जारी तपन के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। रायपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटों के लिए प्रदेश के 19 जिलों में तीव्र लू (Heatwave) चलने की चेतावनी जारी करते हुए 'ऑरेंज और येलो' अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है, जिसके कारण आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की आशंका है।दुर्ग और रायपुर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मीबीते शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म इलाका दुर्ग रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, राजधानी रायपुर में भी पारा 44.02 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की एडवाइजरी जारी की है।
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट (अगले 24 से 48 घंटे)
1. ऑरेंज अलर्ट (भारी लू की चेतावनी)
इन जिलों में अगले 48 घंटों तक तीव्र लू चलने की प्रबल संभावना है:बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और राजनांदगांव।
2. येलो अलर्ट (गर्म हवाओं का प्रकोप)
इन जिलों के निवासियों को गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान से सतर्क रहने को कहा गया है। सारंगढ़-भिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।