

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

civil-judge-junior-division-interview-raipur-feb-10
रायपुर। व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) पद के लिए चयन प्रक्रिया के तहत इंटरव्यू 10 फरवरी से शुरू होंगे। यह इंटरव्यू 20 फरवरी तक चलेंगे। इंटरव्यू का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में किया जाएगा।
पहली पाली का इंटरव्यू सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 10-10 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
इंटरव्यू से एक दिन पहले अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। पहली पाली के अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन सुबह 8:30 बजे और दूसरी पाली के अभ्यर्थियों के लिए दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।