

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cm house parcel scam former minister
रायपुर। साइबर ठगों ने इस बार छत्तीसगढ़ के एक पूर्व मंत्री को निशाना बनाते हुए ठगी की कोशिश की। ठग ने खुद को मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) से जुड़ा बताकर पूर्व मंत्री को फोन किया और पार्सल भेजने का झांसा दिया। इसके बाद उसने एक नंबर डायल करने और कॉल फॉरवर्डिंग प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि सीएम हाउस से एक पार्सल भेजा जाना है और उसके लिए मोबाइल पर कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ठग ने एक विशेष नंबर डायल करने और उसके बाद आने वाले विकल्पों का पालन करने को कहा।
हालांकि, पूर्व मंत्री को कॉल करने वाले की बातों पर संदेह हुआ। उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए पूरी प्रक्रिया बीच में ही रोक दी। बाद में पता चला कि यह एक कॉल फॉरवर्ड स्कैम था, जिसके जरिए साइबर अपराधी मोबाइल नंबर को अपने नियंत्रण में लेकर बैंक खाते, ओटीपी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं।
साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय होने के बाद पीड़ित के मोबाइल पर आने वाली कॉल और ओटीपी ठगों तक पहुंच सकते हैं, जिससे बैंक खातों से पैसे निकालने या डिजिटल धोखाधड़ी की आशंका बढ़ जाती है।
पुलिस और साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई कोड डायल न करें और न ही कॉल फॉरवर्डिंग से जुड़े निर्देशों का पालन करें। किसी भी संदिग्ध कॉल की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन या पुलिस को दें।