

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cm-vishnu-deo-sai-announces-mahatari-gaurav-varsh-2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित होने वाले विशेष संसद सत्र और 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने रायपुर स्थित अपने निवास पर मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें इस अधिनियम से जुड़े जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाले विशेष संसद सत्र को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह देश की महिलाओं के सम्मान में एक नया अध्याय लिखेगा।

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए वर्ष 2026 को 'महतारी गौरव वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा की है। यह निर्णय राज्य में 'मातृशक्ति' के सम्मान और उनकी भागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संकल्प का हिस्सा है।
सीएम साय ने जानकारी दी कि राज्य में चल रही 'महतारी वंदन योजना' के माध्यम से लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लाभ और इसके महत्व को राज्य के प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाया जाए। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की हर महिला अपने अधिकारों और विकास के प्रति जागरूक बने।