

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cm-vishnu-deo-sai-crackdown-illegal-opium-cultivation-chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती के मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित स्थानों का निरीक्षण कर अफीम की खेती की सघन जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
हाल ही में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अवैध रूप से अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने व्यापक सर्वे कराने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे अपने जिलों में संभावित क्षेत्रों का गहन सर्वे कराएं और यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी अवैध खेती न हो रही हो। साथ ही 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र सहित विस्तृत जांच रिपोर्ट राज्य शासन को प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के पालन में आयुक्त भू-अभिलेख ने भी राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर सर्वे कराने और यह प्रमाण पत्र देने को कहा है कि उनके जिले में अफीम की खेती नहीं की जा रही है।