

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

shyambihari-jaiswal-ends-non-essential-attachments-chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री Shyambihari Laxman Jaiswal ने विधायक Prabodh Minz के सवालों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य विभाग में तत्काल प्रभाव से अटैचमेंट समाप्त करने की घोषणा की। मंत्री ने सदन को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह निर्णय 15 दिनों के भीतर अमल में लाया जाएगा।
विधायक Prabodh Minz ने उत्तर छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाती है, लेकिन कुछ ही दिनों में अटैचमेंट के बहाने वे शहरी इलाकों में पहुंच जाते हैं। इससे ग्रामीण अस्पतालों में चिकित्सक और स्टाफ की कमी हो जाती है।
विधायक ने पूछा कि स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट की नीति क्या है, किन शर्तों पर इसे किया जाता है, और क्या इसे अपनों को लाभ पहुँचाने के लिए किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी और कर्मचारियों का अटैचमेंट जनता की सुविधा के लिए किया जाना चाहिए, न कि किसी विशेष अफसर या प्रभावशाली व्यक्ति को फायदा पहुँचाने के लिए।
स्वास्थ्य मंत्री Shyambihari Laxman Jaiswal ने कहा कि विभाग में किए गए सभी अटैचमेंट का परीक्षण कराया जाएगा। परीक्षण के बाद नियमों के विरुद्ध किए गए अटैचमेंट को समाप्त किया जाएगा। मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जा रहे हैं।
उन्होंने सदन में यह भी घोषणा की कि पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों में गैर-जरूरी अटैचमेंट को 15 दिनों के भीतर समाप्त कर दिया जाएगा। इसके पालन को भी अतिशीघ्र सुनिश्चित किया जाएगा।
विधायक Prabodh Minz ने सरगुजा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से जुड़े निम्न मुद्दे उठाए:
1. स्वीकृत पदों और वर्तमान पदस्थ कर्मचारियों की जानकारी विधानसभावार उपलब्ध कराना।
2. कौन-कौन से कर्मचारी कब और कहां अटैचमेंट पर भेजे गए हैं।
3. रिक्त पदों की पूर्ति कब तक की जाएगी।
4. सरगुजा जिले में भवनविहीन PHC और CHC की जानकारी और कब भवन उपलब्ध होंगे।
मंत्री का लिखित जवाब
जानकारी पुस्तकालय में प्रपत्र "अ" और "ब" के अनुसार उपलब्ध है। भर्ती एक सतत् प्रक्रिया है, इसलिए निश्चित समय-सीमा बताना संभव नहीं।
भवन संबंधी जानकारी प्रपत्र "स" अनुसार उपलब्ध है, समय-सीमा नहीं बताई जा सकती।