

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cm-vishnu-dev-sai-farmers-10000-crore-paddy-payment-hoi
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत की बुनियाद है। मुख्यमंत्री निवास में प्रदेशभर से आए किसानों ने कृषक उन्नति योजना के तहत धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व खातों में अंतरित करने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर सम्मानित किया, जिसे उन्होंने अन्नदाताओं के विश्वास का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर पहल हो रही है।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई किसान क्रेडिट कार्ड योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे किसानों को सस्ती दर पर ऋण मिला और साहूकारों पर निर्भरता कम हुई। अब राज्य में ब्याज मुक्त कृषि ऋण और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से खेती अधिक लाभकारी बन रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। राज्य सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है। धान के अंतर की राशि 28 फरवरी को बिलासपुर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अंतरित की जाएगी और प्रदेश के सभी विकासखंडों में इसे उत्सव की तरह मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आगे भी किसानों के हित में ठोस और दीर्घकालिक निर्णय लेती रहेगी।
त्यौहार के ठीक पहले धान के अंतर की राशि किसानों के खाते में जाने से इसका असर बाजार पर भी दिखेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तरलता बढ़ेगी, साथ ही इसका सीधा असर बाजार, उपभोग और स्थानीय व्यापार पर भी पड़ेगा, जिससे ग्रामीण मांग को मजबूती मिलेगी