

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

janjgir-illegal-sand-mining-14-heavy-vehicles-seized
जांजगीर: जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। बीती रात एक बड़ी कार्रवाई में संयुक्त टीम ने 14 हाईवा वाहनों को जब्त किया है।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के निर्देश पर एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में हाईवे रोड पर दबिश दी गई, जहां अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए वाहनों को पकड़ा गया। पकड़े गए वाहनों के चालकों और मालिकों के खिलाफ खनिज अधिनियम और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।
जिले में अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में ग्राम निगरानी समितियों का गठन किया है। ये समितियां एसडीएम और तहसीलदारों को अवैध खनन एवं परिवहन की सूचना देंगी, जिसके बाद संयुक्त टीम कार्रवाई करेगी।
जिला प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।