

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

cm-vishnu-dev-sai-raigarh-visit-naxalism-end-statement
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को रायगढ़ प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने राजापारा स्थित जगन्नाथ मंदिर रायगढ़ पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद का खात्मा सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती था, लेकिन सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और “डबल इंजन” सरकार के प्रयासों से यह संभव हो सका। उन्होंने 31 मार्च को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तय समयसीमा के अनुरूप यह उपलब्धि हासिल की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इस सफलता के लिए केंद्र सरकार के नेतृत्व की आभारी है। उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र भौगोलिक रूप से बेहद बड़ा और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है, लेकिन पिछले चार दशकों से नक्सलवाद के कारण यह इलाका विकास की मुख्यधारा से दूर रहा। अब नक्सलवाद समाप्त होने के बाद वहां सड़क, बिजली, पानी और राशन जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।
सीएम साय ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि इस सफलता का वास्तविक श्रेय किसे जाता है। उन्होंने भाजपा के “गांव चलो अभियान” का जिक्र करते हुए बताया कि पार्टी हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है।
उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल तक, भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर तक, पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।