

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

crypto-investment-scam-businessmen-cheated-1-7-crore
रायपुर: क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर आधा दर्जन कारोबारियों से 1.70 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने दावा किया कि डिजिटल मुद्रा में निवेश सबसे अधिक लाभदायक है और इसमें तेजी से मुनाफा हो रहा है। उसने खुद के करोड़ों कमाने का झांसा देकर कारोबारियों को अपने जाल में फंसा लिया।
पुलिस के अनुसार, अशोक अग्रवाल के धनसुली स्थित क्रेशर प्लांट के कारोबारियों ने शुरुआत में खुद का पैसा निवेश किया और बाद में परिचितों और रिश्तेदारों का भी निवेश कराया। फरवरी 2024 से शुरू हुए इस निवेश में आरोपी ने एक एप का सहारा लिया और उसमें फर्जी तरीके से बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाया।
जब कारोबारियों ने रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने उन्हें गुमराह करना शुरू कर दिया और देश छोड़कर थाईलैंड भाग गया। आरोपी ने फोन पर धमकियां भी दी।
पुलिस ने बताया कि अशोक अग्रवाल की दोस्ती अमलतास निवासी अशोक जोशी से हुई थी। जोशी खुद को सोने-चांदी का ब्रोकर बताता था और अक्सर अशोक के पास बैठकर क्रिप्टो निवेश के फायदे बताता रहा। इसी झांसे में कारोबारियों ने कुल 1.70 करोड़ रुपए निवेश कर दिए।
पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई कर रही है।