

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

dantewada-bacheli-road-car-accident-baby-injured
दंतेवाड़ा-बचेली मार्ग पर रायपुर से किरंदुल जा रही एक कार अनियंत्रित होकर 4-5 बार पलट गई और सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में कार में सवार 8 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 6 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल है। घटना भांसी थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, कार में कुल 8 लोग सवार थे, 3 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 छोटे बच्चे। सभी घायलों का संबंध रायपुर के भाठागांव क्षेत्र से बताया जा रहा है। परिवार किरंदुल किसी पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहा था। हादसे के दौरान 6 महीने की बच्ची कार से बाहर जा गई और एक पेड़ से टकरा गई, जिससे उसके सिर पर चोटें आईं।

तेज आवाज सुनकर पास के क्रशर प्लांट के कर्मचारी और मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली में भर्ती कराया गया। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण वाहन का अनियंत्रित होना हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।