

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

dfo-manish-kashyap-suspended-forest-secretary-misbehavior
रायपुर: राज्य सरकार ने मनेंद्रगढ़ वन मंडलाधिकारी (DFO) मनीष कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके वन सचिव के साथ फोन पर अभद्र व्यवहार करने के मामले में की गई है। खास बात यह है कि यह दूसरी बार है जब मनीष कश्यप को राज्य सरकार द्वारा निलंबित किया गया है।
सरकारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि वन सचिव से आवश्यक जानकारी मांगने के दौरान डीएफओ ने न केवल सहयोग करने से इनकार किया, बल्कि अमर्यादित भाषा का भी प्रयोग किया, जिसे प्रशासन ने गंभीर अनुशासनहीनता माना।
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सरकार की एक महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों के लिए विभाग स्तर पर जानकारियां जुटाई जा रही थीं। इसी दौरान वन सचिव ने डीएफओ से फोन पर विवरण मांगा था, लेकिन मनीष कश्यप का रवैया विवाद का कारण बना। शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद मामले की समीक्षा की गई और तत्पश्चात निलंबन की कार्रवाई की गई।
यह मनीष कश्यप के लिए दूसरा निलंबन है। इससे पहले वे सूरजपुर जिले में DFO पद पर थे, तब ग्रामीण शिकायतों और प्रशासनिक लापरवाही के आरोपों के चलते तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें निलंबित किया था।