

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

dharamjaigarh pathalgaon lohardaga new rail line
नई दिल्ली। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। रेल मंत्रालय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को 'विशेष रेल परियोजना' के रूप में अधिसूचित कर दिया है। इस अधिसूचना के जारी होने के साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला जशपुर के पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ने का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है।
292 किलोमीटर लंबा बिछेगा रेल मार्ग
यह नया रेलमार्ग करीब 291.881 किलोमीटर (लगभग 292 किमी) लंबा होगा।
यह रेल मार्ग रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से शुरू होगा।
इसके बाद यह जशपुर जिले के पत्थलगांव से होते हुए गुजरेगा। अंत में यह झारखंड के लोहरदगा तक विकसित किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ और झारखंड को रेल नेटवर्क से जोड़ेगा।
जशपुर जिला लंबे समय से केवल सड़क परिवहन पर ही निर्भर रहा है। इस नई रेल लाइन के बनने से जिले की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित, सुलभ और किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
कृषि एवं उद्यानिकी को बढ़ावा: इस रेल परियोजना से क्षेत्र के कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादों के परिवहन में काफी आसानी होगी, जिससे किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा।
पर्यटन का विकास: क्षेत्र के पर्यटन स्थलों तक पहुंच पहले की तुलना में अधिक सुगम हो जाएगी, जिससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा “यह परियोजना जिले की तकदीर बदलने वाली महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना साबित होगी। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकसित की जा रही आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का परिणाम है। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों की बरसों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है।”