

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

dhurandhar-2-premiere-show-havoc-bilaspur
बिलासपुर: शहर के 36 मॉल स्थित सिने मैक्स में 'धुरंधर 2' फिल्म के प्रीमियर शो के दौरान दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। फिल्म की प्रिंट समय पर नहीं पहुँचने के कारण शो एक घंटे देरी से शुरू हुआ, जिससे दर्शक नाराज़ हो गए और उन्होंने अपने टिकट के पैसे वापस करने की मांग की।
दर्शकों ने बताया कि उन्होंने शाम 5 बजे के प्रीमियर शो के लिए टिकट बुक कराए थे, लेकिन परिवार सहित पहुंचने के बाद उन्हें करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। शो शाम 6 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाया, जिससे कई दर्शक असंतुष्ट हो गए।
गुस्साए दर्शकों ने सिनेमा हॉल से बाहर निकलकर हंगामा किया और कहा कि उन्हें पहले शो के लिए अधिक कीमत वसूलने का भी आरोप है।
सिने मैक्स प्रबंधन ने बताया कि फिल्म की प्रिंट में देरी के कारण शो शुरू होने में विलंब हुआ और उन्होंने दर्शकों से हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।