

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

digvijay-singh-meets-charandas-mahant-raipur
रायपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के रायपुर दौरे ने प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों को नई चर्चा दे दी है। मंगलवार को वे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पहुंचे, जहां उनके आगमन की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया।

महंत निवास पर उनका स्वागत कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत और डॉ. महंत के पुत्र सूरज महंत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस दौरान प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर अहम चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार बैठक में पार्टी
की अंदरूनी स्थिति, विपक्ष की भूमिका तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, पूर्व सांसद गंगा पोटाई, जयसिंह अग्रवाल, विधायक कवासी लखमा, उमेश पटेल और अटल श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस संगठन के लिहाज से इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
इसके बाद दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास भी पहुंचे, जहां उनका पारिवारिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया। बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल सहित परिवार के सदस्यों ने उनसे मुलाकात की। उनके आगमन से स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
रायपुर प्रवास के दौरान दिग्विजय सिंह पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के देवेंद्र नगर स्थित चौराहे पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्की ली। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और उमेश पटेल भी उनके साथ मौजूद रहे। चौक पर सिख समाज द्वारा संचालित दवाई लंगर को देखकर सिंह ने समाज की सराहना की और कुलदीप जुनेजा के प्रयासों की प्रशंसा की।

इस मौके पर उन्होंने पुराने समर्थकों से मुलाकात कर पुराने दिनों को भी याद किया। कार्यक्रम में रायपुर शहर अध्यक्ष कुमार मेनन, ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष कमल धृतलहरे, सुनील भुवाल, संजय सोनी, श्रीनिवास, दलजीत चावला, भुप्पी सिंह, बंटी चावला, माधव छुरा, प्रवेश लखवानी, सागर तांडी, मकरंद तांडी, गुलाब माखीजा, राधे नायक, अरुण सिंह, आकाश नाग, विजय सिक्का, श्याम सिक्का, इमरान हिंगरा, जयंत मनवानी, राहुल श्रीवास्तव, शहबुद्दीन, गौतम यादव, मुन्नाभाई और सेवक महानंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।