

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

raipur-ded-candidates-arrested-assembly
रायपुर। विधानसभा की कार्रवाई देखने पहुंचे 8 डीएड अभ्यर्थियों को बुधवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी अभ्यर्थियों को राखी थाना ले जाया गया।
हिरासत में लिए गए एक अभ्यर्थी ने बताया कि वे सभी विधानसभा में अपने मुद्दों को उठाने के लिए नहीं बल्कि सदन की कार्रवाई देखने पहुंचे थे। कांग्रेस विधायक कविता प्राण लहरे ने सभी के लिए पास बनवाया था, लेकिन गेट पर ही सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया।
बताया गया कि सुरक्षा बलों ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि विधानसभा भवन में प्रदर्शन की संभावना जताई जा रही थी। डीएड अभ्यर्थी सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर दिसंबर 2025 से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।