

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

doctors day bjp medical cell honours mekahara doctors raipur
रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ ने रायपुर स्थित मेकाहारा मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान किया। मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर उनके स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी, डायरेक्टर ऑफ मेडिकल एजुकेशन डॉ. यू.एस. पैकरा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. संतोष सोनकर तथा हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रविकांत दास शामिल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेन्द्र कश्यप ने कहा कि डॉक्टर समाज के ऐसे सशक्त स्तंभ हैं, जो निस्वार्थ भाव से मानव जीवन की रक्षा के लिए दिन-रात समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर संकट की घड़ी में चिकित्सकों की भूमिका किसी देवदूत से कम नहीं होती और ऐसे कर्मयोगी डॉक्टरों का सम्मान पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर प्रदेश सह-संयोजक डॉ. सिद्धांत गोस्वामी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशुतोष द्विवेदी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ. यशपाल बावरिया, जिला सह-संयोजक डॉ. कृष्णा दास मानिकपुरी, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शर्मा, अमित पांडेय, निखिल शुक्ला सहित भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।