

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

du professor devosmita pal murder case delhi
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की एक महिला सहायक प्रोफेसर की बेरहमी से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में स्थित अपनी नानी का पुराना मकान बेचने से इनकार करने पर, वहां रह रहे एक किराएदार दंपति ने दिल्ली आकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली पुलिस ने बेहद मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी किराएदार दंपति को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान देवोस्मिता पाल के रूप में हुई है। वह दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित एक फ्लैट में अकेली रहती थीं और दिल्ली विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर थीं। पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में उनकी नानी का एक मकान है, जो देवोस्मिता के पास ही था। इस मकान के एक हिस्से में रामप्रसाद दास अपनी पत्नी मनाश्रीदास के साथ पिछले कई सालों से किराए पर रह रहा था और वहीं स्टेशनरी की दुकान चलाता था।
जांच में पता चला है कि रामप्रसाद ने मकान की मरम्मत के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च किए थे। इसके बाद से वह लगातार देवोस्मिता पर उस मकान को बेचने के लिए दबाव बनाने लगा था। जब देवोस्मिता ने मकान बेचने से साफ मना कर दिया, तो दोनों ने मिलकर उनकी हत्या की शातिराना साजिश रची।
दंपति ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पूरे एक सप्ताह तक इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 'क्राइम पेट्रोल' सहित अपराध से जुड़े तमाम सीरियल्स देखे, ताकि वे पुलिस की पकड़ से बच सकें।
योजना के मुताबिक आरोपी बंगाल से 1400 किलोमीटर का सफर तय कर दिल्ली पहुंचे। खुद को छुपाने के लिए उन्होंने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया और एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया। शाम के समय आरोपी देवोस्मिता के फ्लैट पर पहुंचे। महज आधे घंटे के भीतर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया और तुरंत ट्रेन पकड़कर वापस बंगाल फरार हो गए। हत्याकांड के समय उनका 13 वर्षीय बेटा भी उनके साथ था। रोपियों ने हत्या के लिए ओखली की मूसली का इस्तेमाल किया था।
वारदात के बाद दिल्ली पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने इलाके के करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला, जिसके बाद आरोपियों का सुराग मिला और उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतका का मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल की गई मूसली और एक बैग बरामद कर लिया है।