

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

durg-nsui-leaders-youth-death-beating-arrest
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में NSUI नेताओं द्वारा एक युवक की होटल में बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक ऋषि निर्मलकर (19) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी NSUI जिला उपाध्यक्ष मेजर सागर, दुर्ग जिला संयोजक प्रशांत राव और अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, ऋषि ने मेजर सागर को उधार दिए गए पैसे वापस नहीं किए थे और फोन भी नहीं उठाया। 20 जनवरी को ऋषि अपने दोस्त के साथ बाइक पर घूम रहा था, तभी पीछे से कार में आए मेजर सागर और उनके साथियों ने उसे बाइक से उतराकर कार में जबरदस्ती बैठा लिया और 36 इन होटल ले गए। होटल में बंद कर उसे लात-घूंसे से पीटा गया।
दो दिन बाद ऋषि की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 25 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम में पुष्टि हुई कि मौत गंभीर चोटों के कारण हुई।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर 26 जनवरी को हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान 27 जनवरी को पहले दो आरोपियों को और 2 फरवरी को मुख्य आरोपी मेजर सागर समेत अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी ने अपराध कबूल किया है।