

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

durg school holiday 26 september 2026 heavy rain
दुर्ग। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और बीएसपी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 26 सितंबर को होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश को जिले के सभी संबंधित स्कूलों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेज दिया गया है।
खास बात: यह अवकाश दुर्ग जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और बीएसपी विद्यालयों पर लागू रहेगा।